फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP leaders will add 2.5 lakh people to the party by November 30

Panipat News: पार्टी से ढाई लाख लोगों को 30 नवंबर तक जोड़ेंगे भाजपा नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders will add 2.5 lakh people to the party by November 30
पानीपत। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं ने बैठक की। बैठक में 30 नवंबर तक पार्टी से ढाई लाख लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। बैठक को प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान की जिला प्रभारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संबोधित किया। जिला आईटी प्रमुख आशीष संधू ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान की जिला प्रभारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 30 नवंबर तक पानीपत जिला में ढाई लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दी जाएगी। इन नए सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़कर पानीपत में नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने गत 10 वर्षों के दौरान देश में जहां अनेक विकास कार्य करवाए है। वहीं भारत में अमन शांति का माहौल भी कायम किया है। जिससे आम आदमी अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही नहीं प्रदेश सरकार ने जहां पहली कलम से 25 हजार युवकों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी रोजगार उपलब्ध करवाया है। वहीं 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को भी रोजगार सुरक्षा देने का सराहनीय कार्य भी किया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है और हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मेयर जिला परिषद चेयरमैन, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र सदस्यता प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed