{"_id":"69a75011187f332ab90a1bfa","slug":"bjp-has-nominated-former-mp-sanjay-bhatia-as-its-rajya-sabha-candidate-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153224-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
विज्ञापन
पानीपत। करनाल लोकसभा के पूर्व सांसद संजय भाटिया को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। मॉडल टाउन निवासी संजय भाटिया एबीवीपी में भी काम कर चुके हैं। वे 2019 के चुनाव में करनाल लोकसभा सीट से देश की दूसरी बड़ी जीत के साथ लोकसभा में पहुंचे थे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। वे इसके बाद संगठन का काम करने लगे थे। उत्तर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी भी रहे हैं। इसके अलावा बिहार और असम में भी वे सक्रिय रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पानीपत के संजय भाटिया का प्रदेश से भाजपा का एकमात्र नाम है। संजय भाटिया का इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में भी नाम था। वे मंगलवार को पानीपत से बाहर थे। कार्यकर्ता दोपहर बाद ही उनके आवास पर बधाई देने पहुंच गए। संजय भाटिया पांच मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। संजय भाटिया ने बताया कि वे पार्टी और संगठन की नीतियों पर चलते हैं। पार्टी के फैसला सर्वमान्य है।
बॉक्स
कॉलेज समय से सक्रिय है संजय
संजय भाटिया कॉलेज समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आईबी पीजी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। वे एबीवीपी के 1987 में मंडल सचिव और 1989 में जिला महासचिव बने। उनको 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महासचिव बनाया। वे इसके बाद सक्रिय राजनीति में आए। उन्होंने नगर परिषद में पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। हरियाणा खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
देश की दूसरी बड़ी जीत दर्ज की थी
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उनके सामने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा थे। संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6,89,668 वोटों से हराया था। उनको 9,11,594 वोट मिले थे। यह उनकी देश की दूसरी बड़ी जीत थी। गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल की सबसे बड़ी जीत थी। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल को करनाल लोकसभा का टिकट दिया था।