{"_id":"697a6c350aea3664240a079c","slug":"bjp-district-secretary-of-panipatravinder-rawal-dismissed-from-all-posts-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151307-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत के भाजपा जिला सचिव \n रविंद्र रावल सभी पदों से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत के भाजपा जिला सचिव रविंद्र रावल सभी पदों से बर्खास्त
Thu, 29 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। रिश्वत कांड में घिरे भाजपा के जिला सचिव एवं सनौली मंडल प्रभारी रविंद्र रावल को जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। उन पर फैक्टरियों से निकलने वाले रसायन युक्त पानी को ड्रेन में डालते समय एक ट्रैक्टर चालक से पांच हजार रुपये लेने का आरोप है। उनका पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
जिलाध्यक्ष भट्ट ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया था, परंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। भाजपा में पिछले एक साल में जिला में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले युवा जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य को पद से हटाया था। उन्होंने पंचायत मंत्री को लेकर एक ऑडियो वायरल किया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बुधवार को एक प्रेस नोट जारी कर सभी दायित्व वापस लेने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने निष्कासित करते समय पत्र में साफ लिखा है कि रविंद्र रावल के इस काम से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है। पार्टी ऐसे व्यक्ति को किसी भी स्तर पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने रविंद्र रावल को पद से हटाने के बारे में प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी को पत्र के माध्यम अवगत कराया है।
विज्ञापन
यह है मामला
बापौली और सनौली क्षेत्र में फैक्टरियों से निकलने वाले रसायन युक्त पानी ड्रेन नंबर-दो में छोड़ा जाता है। आरोप हैं कि भाजपा जिला सचिव रविंद्र रावल ने ट्रैक्टर चालकों से पैसे की मांग की थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें वह पांच हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक वीडियो में उन्होंने पैसे वापस भी दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने वीडियो के आधार पर 21 जनवरी को जिला सचिव रविंद्र रावल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
जिला सचिव रविंद्र रावल का पैसे लेने का एक वीडियो सामने आया है। उनसे जवाब मांगा गया था। यह संतोषजनक नहीं मिला है। उनको सभी पद व जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी में किसी की भी अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
-दुष्यंत भट्ट, पानीपत जिलाध्यक्ष, भाजपा।