फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bikers gang became enemy of life and property, committed two incidents and scared people for a long time

Panipat News: बाइकर्स गैंग बना जान माल का दुश्मन, दो वारदात को अंजाम देर डराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang became enemy of life and property, committed two incidents and scared people for a long time
पानीपत। शहर में बाइकर्स गैंग लोगों की जान और माल के दुश्मन हो गए हैं। गैंग ने दो दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की भी सिरदर्दी बढ़ा दी है। पुलिस सेक्टर-11-12 एक युवक को गोली मारकर लूट की वारदात को सुलझा नहीं पाई थी कि पुराना औद्योगिक थाना पुलिस में एक कर्मी के साथ लूटपाट कर ली। पुलिस दोनों वारदातों को एक ही गिरोह के अंजाम देने को जोड़कर देख रही है। संबंधित थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम जांच में लगी हैं।
विज्ञापन

वारदात नंबर एक
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव बिसमा निवासी मोहम्मद गुफरान ने बताया कि वह हाल में पानीपत के काबड़ी रोड बत्रा कालोनी में रहता है। वह शुक्रवार रात आठ बजे फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल-पैदल घर जा रहा था। वह कैपिटल वूलन एंड जनरल मिल के पास पहुंचा तो अंधेरा होने के कारण उसने अपने आईफोन 15 से टार्च जला ली। सामने गली में दो युवक बाइक पर बैठे थे। जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उसका फोन छीन लिया। रियलमी कंपनी का उसकी मां का फोन भी छीन लिया। जेब से पर्स निकालकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सका। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात नंबर-दो
मॉडल टाउन निवासी नमन ने बताया कि वह कंबल के एक शोरूम पर नौकरी करता है। वह शुक्रवार देर रात करीब पौने दस बजे शोरूम का सामान सेक्टर 11-12 में सप्लाई करने गया था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर था। वह रात करीब दस बजे एसडीवीएम स्कूल के पास ड्रेन नंबर-एक पर पहुंचा। पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए। इनमें आगे ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने उसके साथ लगाकर उसकी मोटरसाइकिल का हैंडिल एक साथ मोड़ दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरते ही एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली उसको छूकर निकल गई। बदमाश उसका बैग लूटकर फरार हो गए। इसमें डिलीवरी का सामान, आई-फोन और 2500 रुपये थे। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदातों का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed