फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike riding uncle and nephew die in collision with tractor trolley

Panipat News: ट्रैक्टर ट्राली के साथ भिड़ंत में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew die in collision with tractor trolley
इसराना। पानीपत-रोहतक हाईवे पर नई अनाज मंडी के पास वीरवार शाम को ईंट भट्टे की ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल में भिड़ंत से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान हाईवे की लेन बाधित हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को एक तरफ कर वाहनों का आवागमन सुचारु किया। हादसा वीरवार शाम करीब पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सफीदों स्थित एक हैचरी में मुनीम का काम करने वाला सींक गांव निवासी सोनू (32) अपने भतीजे विकास (23) के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत से अपने गांव जा रहा था। वे नौल्था गांव से निकलकर नई अनाज मंडी इसराना के पास पहुंचे। इसी समय सामने से विपरीत दिशा से ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर-ट्राली आ रहा था। इसके चलते ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरी और सोनू व विकास सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसराना थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों के शवों और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को एक तरफ किया। इसके बाद पानीपत-रोहतक लेन का यातायात सुचारु हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शवोंं को शवगृह में रखवाया। चाचा भतीजे की मौत पर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed