फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike riders broke 11 cars window in Panipat

पानीपत: बाइक सवार युवकों ने 11 कारों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच

Sun, 01 Jun 2025 05:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 05:34 PM IST
सार

स्कॉयलॉक मार्केट में शनिवार देर रात बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने 11 कारों में तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Bike riders broke 11 cars window in Panipat
बदमाशों ने तोड़े कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील कैंप क्षेत्र के स्कॉयलॉक मार्केट में शनिवार देर रात बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने 11 कारों में तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


11 कारों के तोड़े शीशे 

स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कॉयलॉक मार्केट में रहवासी अपनी कारें घरों के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात तीन बाइक सवारों पर सवार कुछ युवक आए और किसी भारी वस्तु से कारों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक 11 कारों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सुबह जब लोगों ने अपनी कारों की हालत देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




सामने आई सीसीटीवी फुटेज 

क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें तीन बाइक सवार युवकों को कारों के शीशे तोड़ते हुए साफ देखा गया। फुटेज में दिख रहा है कि युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चांदनी बाग थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed