फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider lost balance on breaker and fell, died

Panipat News: ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरा बाइक सवार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider lost balance on breaker and fell, died
मतलौडा। सिंहपुरा फाटक के पास स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। रविवार को सदर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आसन कलां गांव निवासी रवि ने बताया कि उसका भतीजा विशाल (22) मेहनत मजदूरी करता था। वह शनिवार को अपने दोस्त से मिलने के लिए ददलाना गांव गया था। उसने भतीजे से फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह जल्द घर के लिए निकलेगा। देर रात वह दोस्त के पास से घर लौट रहा था। जब वह सिंहपुरा गांव के फाटक के पास पहुंचा तो स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भतीजे के पास से मिले दस्तावेज व फोन से शिनाख्त की। भतीजा देर रात तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया, फोन को एक राहगीर ने उठाया और हादसे की सूचना दी। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

चाचा रवि ने बताया कि विशाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके छोटे भाई बंटी की लगभग तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विशाल अविवाहित था। उसकी शादी के लिए वह रिश्ता देखने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल असंतुलित होने से हादसा हुआ है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया।
- जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed