{"_id":"6848929d7d3a35fc8b0e8120","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138441-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
थर्मल। मतलौडा थाना क्षेत्र में रिफाइनरी मोड़ पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक यूपी के मथुरा जिले का रहने वाला था और पानीपत में सिंहपुरा गांव में किराये के मकान में रहकर फैक्टरी में काम करता था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मथुरा जिले के बरारी गांव के संजय ने थर्मल चौकी पर दी शिकायत में बताया कि वह सिंहपुरा गांव में किराये के मकान में रहता है।
उसका बेटा सौरभ एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार को वह नौ बजे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। जैसे ही वह रिफाइनरी मोड़ पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे सड़क पर गिरने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई थी। संवाद