फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bike of couple returning from Chulkana Dham in Panipat met with anccident

Panipat: चुलकाना धाम से लौट रहे दंपती की बाइक हुई हादसे का शिकार, अध्यापिका पत्नी की मौत; पति को आई हल्की चोट

Wed, 13 Nov 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

पानीपत के काबडी रोड स्थित कालू पीर कॉलोनी निवासी पारस ने बताया कि उसकी मां रेखा (46 ) काबड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूलों में अध्यापिका थी। उसके पिता योगेश पिछले 2 साल से बीमार चल रहे हैं।

विज्ञापन
bike of couple returning from Chulkana Dham in Panipat met with anccident
महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के चुलकाना धाम पर पूजा कर लौट रहे दंपति की बाइक पुलिस लाइन के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। मोटरसाइकिल पर सवार अध्यापिका पत्नी की मौत हो गई। हादसा उनके दोनों बेटों के सामने हुआ। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


काबडी रोड स्थित कालू पीर कॉलोनी निवासी पारस ने बताया कि उसकी मां रेखा (46 ) काबड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूलों में अध्यापिका थी। उसके पिता योगेश पिछले 2 साल से बीमार चल रहे हैं। वह अपनी मां रेखा पिता योगेश छोटे भाई ऋषभ के साथ पिता के स्वास्थ्य की कामना करने के लिए मंगलवार सुबह चुलकाना स्थित श्याम बाबा के धाम पर गए थे। वह रात को 2:00 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उसके पिता योगेश और मां रेखा उनसे आगे दूसरी मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। पुलिस लाइन के सामने उसके पिता की बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। बाइक 20 मीटर दूर तक की घसीटती हुई गई। उसकी मां रेखा के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके पिता योगेश को हल्की चोट आई। वह दोनों को सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया। बुधवार अलसुबह लगभग 3:30 बजे उसकी मां रेखा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed