फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike and cash looted on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर बाइक और नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bike and cash looted on the strength of pistol
(पानीपत )समालखा। नामुंडा पुल के पास पिस्तौल के बल पर बदमाश एक व्यक्ति से बाइक और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। गांव नयाबांस निवासी जोगिंद्र असंध रोड पर एक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नहर वाले रास्ते से ही काम पर आना जाना करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात काम खत्म कर रोज की तरह नहर वाले रास्ते से बाइक से घर जा रहे थे। नामुंडा पुल पार कर स्पीड कम कर ब्रेकर को पार किया ही था कि तभी एक बदमाश पिस्तौल तानकर उसके सामने खड़ा हो गया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक और पर्स लूट लिया। पर्स में करीब साढ़े तीन हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed