फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bihar Day will be celebrated on 23rd in seven districts

Panipat News: सात जिलों में 23 को मनाएंगे बिहार दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar Day will be celebrated on 23rd in seven districts
पानीपत। भाजपा जीटी बेल्ट समेत प्रदेश के सात जिलों में बिहार दिवस पर 23 मार्च को कार्यक्रम करेगी। इन कार्यक्रमों में बिहार सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे। इन कार्यक्रमों में बिहार मूल के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े लोग शामिल रहेंगे। यहां बच्चे व महिला बिहार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस की प्रदेश संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार को सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने बताया कि बिहार दिवस 22 मार्च को होता है। प्रदेश में 23 मार्च को पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम में कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

बिहार से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है। बौद्ध विहार दुनियाभर में मशहूर है। यही नहीं बिहार शिक्षा का भी हब रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय दुनियाभर जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनः जीर्णोद्धार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अनेक साहित्यकार हुए हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया पानीपत में आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद मंडल और बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव संजय मुख्यातिथि होंगे। इस मौके पर बिहार दिवस के प्रदेश सह संयोजक वेद पराशर व तरण गांधी मौजूद रहे।
शहर में चार लाख बिहार के मतदाता : भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि शहर में बिहाल मूल के करीब चार लाख मतदाता हैं। इनके अलावा काफी लोगों के अपने गृह जिले में वोट हैं। उनके साथ पानीपत व हर जिले में स्नेह मिलन कार्यक्रम किए जाएंगे।

इससे उनमें समरसता की भावना पैदा होगी। प्रदेश में पहली बार बिहार दिवस मनाया जाएगा। इससे लोगों में अपनेपन की भावना आएगी। नवनिर्वाचित मेयर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत में सब लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। बिहार के लोगों के साथ खुशियांं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed