फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Big fraud in making property ID, investigation started

Panipat News: प्राॅपर्टी आईडी बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Big fraud in making property ID, investigation started
पानीपत। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। दलालों ने प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के कर्मचारियों के साथ मिलकर सैकड़ों प्रॉपर्टी आईडी फर्जी तरीके से बना दी। ऐसा कर निगम को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी। इसमें नगर निगम की संयुक्त आयुक्त की सहायक का भी नाम सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप हैं कि फर्जी प्राॅपर्टी आईडी के आधार पर राजस्व विभाग में रजिस्ट्री करा ली जाती थी। इनको बाद में पोर्टल से हटा लिया जाता था। संयुक्त आयुक्त ने मामला सामने आने के बाद खुद ही जांच करा दी है। शहर में करीब 1.80 लाख प्रॉपर्टी आईडी याशी कंपनी के सर्वे में मिली थी। इनमें से करीब 70 हजार में गलत मिली थी। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी बनवाना जरूरी कर दी।
विज्ञापन

शहर में पिछले चार साल से प्रॉपर्टी आईडी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। निगम अधिकारी कई बार शिविर लगाकर भी इनका समाधान नहीं कर पाए हैं। इन सबके बीच फर्जीवाड़ा भी शुरू कर दिया गया। ये मामल कई बार अधिकारियों के सामने पहुंचे। इनमें केवल जांच का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी दलालों के साथ मिल करते थे काम : प्रॉपर्टी आईडी में किसी प्रकार की आपत्ति दूर करने का अधिकार नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के पास है। इसके लिए दस्तावेजों की सही प्रकार से जांच की जाती है। अधीनस्थ अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही इनको ठीक किया जाता था। संयुक्त आयुक्त की आईडी की जानकारी उनकी महिला पीए को थी। उनके साथ प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के दो कर्मचारी भी मिल गए। इन्होंने दलालों के साथ मिलकर दस्तावेजों के बिना ही आपत्ति खत्म कर दी। इनमें क्षेत्र, राशि और प्राॅपर्टी की कैटेगरी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed