Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bidding on GST-related questions; testing knowledge through Tambola and a jackpot.

Panipat News: जीएसटी के सवालों पर लगाई बोली, तंबोला और जैकपॉट से परखा ज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bidding on GST-related questions; testing knowledge through Tambola and a jackpot.
- आईबी कॉलेज में आयोजित जीएसटी चैंपियनशिप में 29 विद्यार्थियों ने लिया भाग, तुषार-गुरप्रीत की जोड़ी रही प्रथम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जीएसटी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें 29 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विषय र ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
एक्टिविटी इंचार्ज आंचल बत्रा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के तीन चरण आयोजित हुए। जीएसटी ऑक्शन में विद्यार्थियों ने वर्चुअल मनी से सवालों पर बोली लगाई। जीएसटी तंबोला में संकेतों के आधार पर जीएसटी से जुड़े शब्दों की पहचान करनी थी, जबकि जीएसटी जैकपॉट में व्यावहारिक परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में तुषार व गुरप्रीत ने प्रथम, भूमि व रिंकी ने द्वितीय, अनन्या व हरलीन ने तृतीय और कनिका व रेनू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ विषय की व्यावहारिक समझ भी प्रदान करती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed