फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bicycle riding laborer dies in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में साइकिल सवार मजूदर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bicycle riding laborer dies in road accident
मतलौडा। अहर-किवाना गांव के मोड़ पर साइकिल सवार मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मजदूर शनिवार शाम को काम से घर लौट रहा था। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे का पता चला। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अहर गांव निवासी श्याम (40) मजूदरी करता था। वह शनिवार सुबह काम पर गया और शाम साढ़े चार बजे अपनी साइकिल पर काम से घर लौट रहा था। गांव अहर- किवाना मोड़ पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed