{"_id":"5e542e138ebc3ef3ed51d7b7","slug":"bhupendra-singh-and-atp-protest-ina-panipat-panipat-news-knl232743192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मेयर ने एटीपी से लिखित में मांगी माफी, बोले- मुझसे गलती हुई, एटीपी ने कहा- माफ किया मैंने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मेयर ने एटीपी से लिखित में मांगी माफी, बोले- मुझसे गलती हुई, एटीपी ने कहा- माफ किया मैंने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजनाकार विभाग के असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी) नवीन कुमार और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह के बीच आखिर चार दिन की राजनीतिक खींचतान के बाद समझौता हो गया है। पूर्व मेयर ने पूरे मामले में गलती मानकर लिखित में माफी मांगते हुए कहा कि हां मुझसे गलती हुई। जिस पर एटीपी ने कहा कि उन्होंने पूर्व मेयर को माफ किया। इसके साथ ही पूर्व मेयर का दस्तखत किया हुआ लिखित माफीनामा थाना चांदनी बाग में पेश कर दिया। इसके साथ ही एटीपी और पूर्व मेयर के बीच समझौता हो गया।
भाजपा की साख बचाने और हंगामा शांत करने को स्काईलार्क में लिखा गया माफीनामा
गत 20 फरवरी से चल रहे हंगामे को शांत करने और भाजपा की साख बचाने के लिए जीटी रोड स्थित स्काईलार्क में माफीनामा दिखा गया। यहां दोपहर एक से साढ़े तीन बजे तक करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में सोमवार को विधायक प्रमोद विज ने डीटीपी धीरेंद्र सिंह, एटीपी नवीन कुमार, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह और ललित कुमार के परिजन स्काई लार्क पहुंचे। यहां पर पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने एटीपी नवीन कुमार से माफी मांगी। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार में शामिल एक अधिकारी के चक्कर में एटीपी को पीटा है, ये दुख की बात है। इस दौरान एटीपी के पिता सतबीर सिंह और चाचा आजाद सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा के बड़े नेता लगातार इस मामले में समझौता करने का प्रयास कर रहे थे।
विभाग जो कार्रवाई चाहे अपने स्तर पर कर सकता है : एटीपी
सेक्टर-18 के रहने वाले नवीन कुमार 31 दिसंबर 2018 को बतौर एटीपी जिला योजनाकार विभाग में भर्ती हुए थे। उनके छोटे भाई प्रवीण भी एटीपी है। एटीपी ने समझौते के बाद कहा कि जो उनके साथ हुआ वो गलत था, लेकिन लोगों ने धोखे से उनके साथ ये सब किया है। पूर्व मेयर ने भी इस पर खेद जताया है और माफी मांगी है। उन्हें माफ कर दिया है। जिला योजनाकार विभाग को अब इस मामले में जो कार्रवाई करनी है, वे अपने स्तर पर कर सकते हैं। मुझे व्यक्तिगत तौर मामले में कोई कानूूनी कार्रवाई नहीं चाहिए।
विज्ञापन
गलतफहमी में हुई मारपीट, दूसरे अधिकारी का गुस्सा एटीपी पर निकला
डीटीपी से फैक्टरियों पर कार्रवाई करने से इंकार कर चुके थे क्योंकि इस बारे में उनकी सीएम से भी बात हो चुकी थी। एक फैक्टरी में सैकड़ों लोग काम करते हैं, व्यापारी सब कुछ लगाकर अपने कारोबार बनाता है। विभाग को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, जिनका अभी निर्माण चल रहा है। डीटीपी ने बात नहीं मानी। लोगों ने एटीपी नवीन कुमार के साथ गलतफहमी में मारपीट की है। अब एटीपी और पूर्व मेयर में समझौता हो गया है।
- प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहर
हां एटीपी के मामले में मुझे गलती हुई, लेकिन जेई व्यापारियों से मांगता है पैसे
हां मैं मानता हूं कि मुझसे गलती हुई है इसलिए मैं एटीपी नवीन कुमार से माफी भी मांगता हूं, लेकिन योजनाकार विभाग का जेई मनिंद्र व्यापारियों से पैसे मांगता है दुकानदार उस पर कार्रवाई के लिए मीटिंग भी कर रहे हैं। जल्द विधायक को उनके खिलाफ शपथपत्र दिया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह, पूर्व मेयर
जेई पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है
जिला योजनाकार विभाग के जेई मनिंद्र पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बैठक के दौरान विधायक ने जहां कि दूसरा अधिकारी रिश्वत मांगता था, वहीं पूर्व मेयर ने भी जेई पर रिश्वत लेने के आरोप लगाया है। अब सभी दुकानदार जेई के खिलाफ शपथ पत्र देंगे, जिसके बाद विधायक आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क करेंगे। बहरहाल, माना जा रहा है कि जेई पर कार्रवाई होकर रहेगी। गौरतलब है कि जेई का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसे लेकर आरोप है कि वह रिश्वत मांग रहे हैं। हालांकि जेई ने इससे इंकार किया है।
यह था मामला
सनौली रोड पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए एटीपी गए थे, जहां व्यापारियों एवं अन्य लोगों ने विरोध किया। लोगों का आरोप था कि कार्रवाई के महज आधा घंटे पहले ही नोटिस दिया गया था। तभी वहां पूर्व मेयर और कुछ भाजपा नेता पहुंच गए। विवाद बढ़ गया और पूर्व मेयर एटीपी को कॉलर से पकड़कर घसीटते हुए भीड़ के बीच में ले आए, जहां से उन्हें लोगों ने तीन थप्पड़ मारे थे। जिसके बाद से विवाद चला आ रहा था।