Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhishma Kund: Arjuna pierced the underworld to quench the thirst of his grandfather.

भीष्म कुंड : पितामह की प्यास बुझाने के लिए अर्जुन ने पाताल भेद कर निकाली थी जलधारा

Sun, 28 Sep 2025 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 04:11 AM IST
विज्ञापन
Bhishma Kund: Arjuna pierced the underworld to quench the thirst of his grandfather.
चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव
विज्ञापन

करनाल। महाभारत युद्ध की साक्षी कुरुक्षेत्र की भूमि पर वर्तमान जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर है नरकारातारी गांव। यह वही स्थान है जहां महाभारत युद्ध के दसवें दिन अर्जुन ने शिखंडी की आड़ लेकर कौरवों के सेनापति भीष्म पितामह पर बाणों की बौछार कर उन्हें बाणों की शरशैय्या पर लिटा दिया था। बाण शैया पर लेटे भीष्म को प्यास लगने पर अर्जुन ने जमीन में पर्जन्यास्त्र नामक बाण से पृथ्वी को भेद दिया था। इससे जो जलधारा फूटी उसी से पितामह की प्यास बुझी। आज यह जगह भीष्म कुंड अथवा बाण गंगा के रूप में जानी जाती है। इसी स्थान पर 58 दिन बाण शैया पर बिताने के बाद भीष्म पितामह ने अपनी इच्छा से देहत्यागी थी।

महाभारत में मिले उल्लेख के अनुसार, भीष्म कुरुवंश के महाराजा शांतनु और पटरानी गंगा के पुत्र थे। इसीलिए वे गंगापुत्र भी कहलाए। उनका शुरुआती नाम देवव्रत था। भीष्म ने अपने पिता का दूसरा विवाह सत्यवती से करवाने के लिए प्रतिज्ञा की थी। सत्यवती को भय था कि महाबली भीष्म का विवाह होने पर भविष्य में उनके पुत्रों को राजसत्ता नहीं मिलेगी। भीष्म ने अपने पिता की खुशी के लिए कठिन प्रण लिया कि वह आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे और गद्दी पर भी नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

पिता के लिए पुत्र के इस समर्पण को देखते हुए ही महाराजा शांतनु ने उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान दिया था। भीष्म ने इसका जीवन भर पालन किया और सत्यवती के दोनों पुत्रों को राजपाट सौंपकर उसकी रक्षा की। सत्यवती के दोनों पुत्रों के निसंतान रहने पर सत्यवती के पूर्व पुत्र वेद व्यास के रचयिता कृष्ण द्वैपायन से अंबिका और अंबालिका के दो पुत्र पैदा हुए। अंबिका के पुत्र थे धृतराष्ट और अंबालिका के पुत्र थे पांडु। इन दोनों की शिक्षा-दीक्षा का प्रबंध करने से लेकर बड़े होने तक भीष्म ने हस्तिनापुर का शासन संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखंडी की आड़ में अर्जुन ने पितामह पर चलाए थे बाण
भीष्म अपनी प्रतिज्ञाओं के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रतिज्ञाओं में एक यह भी कि वह महाभारत के युद्ध में अर्जुन पर बाण नहीं चलाएंगे। इच्छामृत्यु का वरदान प्राप्त भीष्म के पराक्रम से पांडवों को सेना को भारी नुकसान हो रहा था। श्रीकृष्ण की सलाह पर अर्जुन ने शिखंडी की आड़ लेकर पितामह को बाणों की शरशैय्या पर लिटा दिया था।

-------

शरशैय्या की प्रतिमा कराती है महाभारत काल का बोध
आज भारत ही नहीं विदेशों से भी आने वाले जिज्ञासु भी इस कुंड के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बारे में मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने के बाद कई प्रकार के चर्मरोगों से मुक्ति मिल जाती है। पर्यटकों के संदर्भ स्पष्ट करने के लिए इस कुंड के पास ही भीष्म शरशैय्या की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed