फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bhakiyu, farmers, panipat, haryana

भाकियू का आरोप, धान की तुलाई में प्रति बैग एक किलो का टांका

Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 24 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu, farmers, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने धान के तोल में प्रति बैग करीब एक किलोग्राम का टांका लगाने का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान यूनियन ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। यूनियन का विज्ञापन लेने के लिए एसडीएम विवेक चौधरी पहुंचे, लेकिन यूनियन ने इनकार कर दिया। इसके बाद डीसी ने यूनियन नेताओं से बात की और समाधान का भरोसा दिया। यूनियन ने समाधान न होने पर 28 अक्तूबर को लघु सचिवालय पर पराली फूंकने और प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाकियू ने सोमवार को लघु सचिवालय पर सांकेतिक धरना दिया। इसकी अगुवाई जिला प्रधान जयकरण कादियान और संचालन उपाध्यक्ष बिंटू मलिक ने किया। एसडीएम विवेक चौधरी भाकियू के धरने की सूचना पर उनकी समस्या सुनने पहुंचे, लेकिन यूनियन ने उन्हें समस्याएं बताने से इनकार कर दिया। कहा कि वे एसडीएम के सामने कई बार पहले समस्याओं को रख चुके हैं। उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता। इसके बाद डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे किसानों के धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिया। नेताओं ने कहा कि यूनियन जिले की सब मंडियों का दौरा कर चुकी है। दावा किया कि मंडियों में धान के प्रति बैग पर एक किलोग्राम तक का टांका लगाया जा रहा है। कमेटी अधिकारी एजेंसियों के साथ मिले हुए हैं। सरकार और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। इससे यूनियन और किसानों में रोष है। यूनियन ने बताया कि मंडियों में करीब 15 दिनों से किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, सरकार 72 घंटे में भुगतान का दावा करती है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। किसानों को सस्ते रेट पर दवाई, खाद समय पर उपलब्ध कराया जाएं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करें। किसानों की बीमारी के चलते खराब हुई फसल के मुआवजे का भुगतान किया जाए। फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए। किसानों के साथ फसल बीमा में जबरदस्ती नहीं की जाए। इस मौके पर महासचिव प्रेम सिंह देशवाल, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश जाटल, ब्लॉक प्रधन सतपाल राणा, सुरेंद्र मलिक, सुंदर पाल, मनोज पलड़ी, किरण रावल महिला प्रधान, बाला देवी महिला प्रधान, तेजपाल रावल, रामकुमार आट्टा, राममेहर सूबेदार, जनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed