फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Beware of unauthorized travel agents and agencies

Panipat News: अनधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Beware of unauthorized travel agents and agencies
पानीपत। प्रशासन ने कबूतरबाजी के हर रोज आ रहे मामलों के बाद गाइडलाइन जारी की हैं। इसको लेकर टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी किया है। इसके साथ विदेश जाने के लिए अधिकृत एजेंट को माध्यम बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने साफ किया कि शिक्षा, रोजगार और अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को सावधान रहना चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें। यहां भी अच्छी तरह से पूछताछ कर लें।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। प्राय: देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनाधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं। जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं।
उन्होंने कहा कि अनधिकृत एजेंट और एजेंसी विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति को लक्षित देश की बजाय किसी अन्य देश एवं जगहों पर भेज देते हैं। ऐसे अनेक मामलों में कई बार विदेश जाने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो जाता है।

इसलिए ऐसे कबूतरबाज ट्रैवल एजेंट व एजेंसियों से सावधान रहें और सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने का प्लान बनाएं। उन्होंने बताया कि सरकार की और से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की हुई है। अधिक जानकारी ईएमआईजीआरएटीईडॉटजीओवीडॉटआईएन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed