{"_id":"58445b804f1c1bd303a862a6","slug":"best-athlete-sports-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी मार्स सदन के नाम और अमन नांदल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी मार्स सदन के नाम और अमन नांदल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में वार्षिक तीन दिवसीय एथलेटिक मीट में सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी मार्स सदन के नाम रही और सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में अमन नांदल को चुना गया।
रविवार को गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बड़ी धूमधाम से समापन हो गया। मुख्यातिथि हरियाणा राज्य महिला कमीशन की चेयपर्सन कमलेश पांचाल, सुपर चेरिटेबल एंड एजूकेशन सोसायटी के प्रबंधक मंजीत सिंह, देवी दयाल धमीजा व सचिव रमनीत सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक मनोज धमीजा व प्रिंसिपल पूजा जुनेजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल पूजा जुनेजा ने बताया कि अंतिम दिन 100, 400, 400 रिले, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जिग-जैग, हर्डल दौड़ व डिस्कस थ्रो का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में ऊंची कूद में संदीप, बलिंद्र, शिवम विजेता रहे।
100 मीटर दौड़ में जतिन, अभिषेक व अंकुश विजेता रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रिया, गुरप्रीत व खुशी विजेता रही। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उदय, इंद्रपाल व मोहम्मद तालिब विजेता रहे। 400 मीटर दौड़ में अमन, अजय खारी व सौरभ प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अंजलि, साक्षी व अमीशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में अमन, अजय खारी व अमरजीत सिंह, ऊंची कूद में आर्यन, साहिल व रोबिन विजेता रहे। अभिभावकों की 100 मीटर दौड़ के पुरुषों में अंकित शर्मा, राजीव, अमन व महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में सुभद्रा, गीता व नीलम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। वे खेलों में आगे आकर खुद को साबित कर सकते हैं और एक खिलाड़ी खेल के मैदान पर भी देश का नाम रोशन कर सकता है। सोसाइटी प्रबंधक मंजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल के मैदान पर अनुशासन व टीम वर्क की सीख मिलती है। निदेशक मनोज धमीजा ने बताया कि रविवार को आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। उन्होंने बच्चों को खेलों की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास दोनों होते हैं। इससे पहले मुख्यातिथि के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति ने स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।