फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bench will be made by preparing bricks from plastic waste and bottles

प्लास्टिक कचरे और बोतलों से ईंट तैयार कर बनाएंगे बेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bench will be made by preparing bricks from plastic waste and bottles
पानीपत। मेयर अवनीत कौर को उनका स्कैच भेट करते हुए इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन के सदस्य। - फोटो : Panipat
इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन वेस्ट मैनेजमेंट के तहत अच्छी पहल करने जा रहा है। इसके तहत प्लास्टिक कचरे और बोतलों से ईंट तैयार कर उससे बेंचों का निर्माण किया जाएगा। इन बेंचों को सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के बैठने के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए कई संस्थाओं के साथ ही क्लब की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

इसके लिए क्लब के सदस्यों ने शनिवार को नगर निगम मेयर अवनीत कौर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। योजना के अंतर्गत अलग-अलग संस्थानों के सहयोग से प्लास्टिक कचरे और बोतलों के इस्तेमाल से ईंटों का निर्माण कराया जाएगा। फिर बेंच के साथ ही इससे ट्री गार्ड भी बनवाएं जाएंगे। क्लब की प्रधान रितिका गर्ग और सचिव प्रियंका दुआ ने बताया कि इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन का यह प्रोजेक्ट मेयर अवनीत कौर को पसंद आया है। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। क्लब की संपादिका डॉ. अनु कालड़ा ने बताया कि क्लब इस दिशा में जल्द ही काम शुरू करेगा। इस दौरान क्लब की निवर्तमान प्रधान मंजरी गोयल, चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर, प्रोजेक्ट संयोजक मोनिका गुप्ता एवं मोनिका सलूजा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed