{"_id":"69d2d54c3747ca167001a7fb","slug":"before-going-to-work-the-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154970-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नौकरी पर जाने से पहले युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नौकरी पर जाने से पहले युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के मांडी गांव में एक युवक सन्नी (21) ने शनिवार रात को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो सन्नी का शव फंदे पर लटका मिला। सन्नी की डाक विभाग झारखंड में नौकरी लगी थी। कुछ दिन पहले ही उनका नियुक्ति पत्र आया था।
गांव के रोहित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका चचेरा भाई सन्नी शनिवार रात को अपने कमरे में सोया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। सन्नी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सन्नी को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने परिजनों ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि सन्नी की झारखंड में डाक विभाग में नौकरी लगी थी। उसका नियुक्ति पत्र भी आ गया था और उसके जाना था। लेकिन वह कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। उधर परिवार के इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
इसराना थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि मांडी गांव में युवक ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है।
-- -- -- -