फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Beaten and broke the glass of the bus, threatened the driver and conductor

Panipat News: मारपीट कर बस के शीशे तोड़े, चालक और परिचालक को दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Beaten and broke the glass of the bus, threatened the driver and conductor
समालखा। गाजियाबाद यूपी निवासी एक प्राइवेट बस चालक ने आधा दर्जन लोगों पर उसकी बस के शीशे तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए हैं। उसने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस्तकार वासी गाजियाबाद यूपी ने बताया कि वह बस चलाता है। दाे दिसंबर को बस में सवारी लेकर सीतापुर यूपी से पानीपत के लिए चला था। तीन दिसम्बर की सुबह करीब पांच बजे उसने बस समालखा से आगे मच्छरौली के पास ढाबे पर रुकने के लिए सर्विस रोड पर उतारा तो उसी समय बस के आगे बिना नंबर की स्कोर्पियो आकर रूकी। उसमें से छह-सात लड़के हाथों में डंडे व रॉड लेकर आए। उन्होंने उसको गाली गलौज देते हुए बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने उसे व उसके साथी संचर को बस से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही चाकू व देसी पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। पीडि़त ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने दोबारा पानीपत बस लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि आरोपियों में से कुछ को वह जानता है। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed