फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Beat him with an iron rod, threw him in the canal as soon as he became unconscious and ran away

Panipat News: लोहे की रॉड से पीटा, बेहोश होते ही नहर में फेंककर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Beat him with an iron rod, threw him in the canal as soon as he became unconscious and ran away
समालखा। गांव नामुंडा निवासी एक युवक ने मामा-भांजे पर मारपीट कर नहर में फेंकने के आरोप लगाए हैं। नामुंडा के आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसके पास उज्जवल का फोन आया और कहा कि वह मिलना चाहता है। उसने उज्जवल को मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद उज्जवल और उसका भांजा अंशुल उसके घर पर आए और कहा कि हम तेरे लिए रैपर लेकर आए हैं। जिसे देखने के लिए वह उनके साथ गाड़ी में चला गया। जब वह नहर के पर पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी रोक ली और कहा कि अपने दोस्त साहिल को बुला ले, उसने साहिल को भी फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन

जब साहिल वहां पर पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने साहिल के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आशीष का आरोप है कि वह वहां से भागने लगा तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड से उस पर कई वार किए। आरोपियों ने एक वीडियो बनवाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे सूखी नहर में फेंककर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed