फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bathinda's team won the handball tournament.

Panipat News: हैंडबॉल टूर्नामेंट में बठिंडा की टीम जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bathinda's team won the handball tournament.
प्रतियोगिता में ​विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर एक्सवी नॉर्थ जोन-2 हैंडबॉल गर्ल्स टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल बठिंडा की टीम विजेता रही। इसी प्रकार अंडर-19 में लक्ष्य पब्लिक स्कूल हिसार प्रथम स्थान पर रहा।
समापन समारोह में ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक राज गुप्ता मुख्यातिथि रहे, जबकि सीबीएसई डेलीगेट एवं डबल गोल्ड मेडलिस्ट आभा शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। प्रधानाचार्या सोनिया तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दीपक राज गुप्ता ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भागीदारी करनी चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। खिलाड़ियों को कोच और अभिभावकों के मार्गदर्शन को भी महत्व देना चाहिए। प्रो-वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि विद्यालय खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए भविष्य में भी बेहतर मंच उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 : सेंट जेवियर्स स्कूल बठिंडा प्रथम, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा द्वितीय तथा जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल लुधियाना और एल्पाइन वुड्स स्कूल लुधियाना संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
अंडर-17 : सेंट जेवियर्स स्कूल बठिंडा प्रथम, माइंड ट्री स्कूल अंबाला द्वितीय तथा जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल लुधियाना और राजेंद्रा स्कूल गुरुग्राम तृतीय रहे।

अंडर-19 : लक्ष्य पब्लिक स्कूल हिसार प्रथम, डीएवी स्कूल लुधियाना द्वितीय तथा भारतीय विद्या मंदिर स्कूल लुधियाना और आरपीएस रेवाड़ी संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed