{"_id":"584852b54f1c1b104f44949e","slug":"bar-assositaion-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन के चुनाव नामांकन के साथ सरगर्मी के साथ तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव नामांकन के साथ सरगर्मी के साथ तेज
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव नामांकन के साथ प्रचार अभियान भी सरगर्मी से शुरू हो गया है। प्रधान पद के लिए चार वकील आगे आए हैं। वहीं संयुक्त सचिव को लेकर दो चचेरे भाई आमने-सामने हैं। आरओ द्वारा नामांकन का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से पूरा होने का दावा किया है।
जिला बार एसोसिएशन में बुधवार को वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन किया गया। आरओ एडवोकेट जोगिंद्र पाल राठी व एआरओ एडवोकेट जसबीर मान, अनिल एलाहवादी व विमल सेठी रहे। जिला बार रूम में प्रात: 11 से तीन बजे तक चली। आरओ एडवोकेट जोगिंद्र पाल राठी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन का 17 दिसंबर को चुनाव है। इसको लेकर नामांकन का कार्य पूरा हो गया है। वीरवार को नामांकन जांचने व शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन रहेगा।
इन्होंने यहां किया नामांकन दाखिल
प्रधान पद के लिए एडवोकेट निर्मल सिंह, सतदेव रुहिल, रोहित कुंडू व मुकेश शांडिल्य ने नामांकन दाखिल किया। उप प्रधान के लिए एडवोकेट संदीप मलिक, आनंद दहिया व अशोक ग्रोवर, सचिव के लिए एडवोकेट अमित शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल सिंगला व अमित कदियान ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव को लेकर दीपक अनेजा, उनके चचेरे भाई सौरभ अनेजा, गंधर्व मल्होत्रा व संदीप कुंडू ने नामांकन दाखिल किया।