फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bar Association stalled work, demand for arrest

बार एसोसिएशन ने ठप रखा काम, गिरफ्तारी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bar Association stalled work, demand for arrest
पानीपत। मृतक ललित सिंघल( फाइल फोटो) - फोटो : Panipat
पानीपत। अधिवक्ता ललित सिंघल की मौत के मामले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के वकीलों ने एसपी शशांक कुमार सावन से मुलाकात कर आरोपी पारस, अंकित और उसके दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है। यह भी कहा कि सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की और ललित सिंघल को श्रद्धांजलि दी। वहीं सभी वकीलों ने मिलकर जिला न्यायालय के बाहर कुर्सियां डाल कर कार्य स्थगित कर दोषियों को पकड़ने की पुलिस प्रशासन से मांग की। दूसरी ओर वारदात के विरोध में न्यायालय की पहली मंजिल से चौथी मंजिल की कनेक्टिविटी न्यायालय की तरफ जाने वाले रास्तों को ब्लॉक किया गया। सभी अदालतों में वर्क सस्पेंड का नोटिस पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी वकीलों ने मिलकर फैसला लिया है कि ललित सिंगल के केस में कोई भी वकील आरोपियों की तरफ से केस की पैरवी नहीं करेगा। परिजनों को आश्वासन दिया है कि सभी वकील उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाएंगे। बार एसोसिएशन के पूर्व उप प्रधान अनिल सिंगला ने कहा उन्होंने पुलिस से मामले में आईपीसी की धारा 365, 302 को भी जोड़ने की मांग की है। सभी वकीलों ने कहा कि अगर पुलिस ने वकील की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो उनका कार्य लगातार स्थगित रहेगा। जरूरत पड़ी तो अन्य बार काउंसिल की मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मकान के आसपास की फुटेज देखे
मृतक के छोटे भाई अंकुर सिंघल ने बताया कि किला थाना से दो पुलिसकर्मी शुक्रवार को उनके घर आए थे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखीं ताकि आरोपियों का पता चला सके कि वह भाई ललित को किस तरफ लेकर गए थे। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं।
आरोपी पारस का पिता बोला- हार्ट अटैक से मरा ललित
मृतक ललित की मां सरला रानी ने बताया कि पुलिस ने पारस के पिता को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पारस के पिता ने बताया कि ललित की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अब उनका कहना है कि जब हमारे बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई तो पारस और अंकित घर से फरार हो क्यों है। पुलिस इस पहलु पर भी जांच करे।

मामले की निष्पक्ष और निरंतर जांच चल रही है, टीम हर पहलू पर गहनता से जांच करने में जुटी हुई है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी

पानीपत। कार्य स्थगित के दौरान जिला न्यायालय के बाहर कुर्सियां डालकर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्य

पानीपत। कार्य स्थगित के दौरान जिला न्यायालय के बाहर कुर्सियां डालकर बैठे बार एसोसिएशन के सदस्य- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed