{"_id":"61bb9faffc26db418a0e9e87","slug":"bar-association-elections-today-15-candidates-will-contest-on-five-posts-panipat-news-knl92996825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव आज, पांच पदों पर लड़ेंगे 15 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव आज, पांच पदों पर लड़ेंगे 15 उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बार एसोसिएशन के पांच पदों पर खड़े 15 प्रत्याशियों के लिए 1984 अधिवक्ता वोट डालेंगे। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी, जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। इसी बीच दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक रहेगा। साढ़े चार बजे वोटिंग समाप्त होगी। इसके बाद शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी केपी सिंह, एआरओ राजेश गुज्जर समेत एजेंट्स की निगरानी में मतगणना शुरू होगी।
वहीं दूसरी तरफ चुनाव से एक दिन पहले तक उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं के लिए वोट मांगे। इसके अलावा चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि चेंबर के बिजली बिल न भरने वाले 370 वकीलों के लिए उन्होंने फैसला लिया है कि अगर कोई वकील अंतिम समय तक बिजली बिल भरने के बाद वोट डालने के लिए आता है तो वोट डालने दिया जाएगा।
किस पद के लिए कौन उम्मीदवार
प्रधान- सुरेंद्र दूहन, वीरेंद्र मलिक, राजेश चौधरी
उपप्रधान- कमल दुआ और सुनील कुमार वधवा
सचिव- वैभव देशवाल और आशीष बंसल
सह-सचिव- नवीन जसपाल, राजेश गर्ग, साजिद अली सैफी और सय्यम बतरा
कोषाध्यक्ष- अमित भारद्वाज, दीपक सचदेवा, जितेंद्र रावल, रोहताश कुमार देहरान