फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bank, note, rupee, panipat, haryana

नोट बदलवाने को बैंकों में लगी भीड़

Thu, 10 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
bank, note, rupee, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
इसराना। क्षेत्र में 500 व 1000 के नोट बदलवाने को लेकर बैंकों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने बैंक, बाजार, बैंक, पेट्रोल पंप व टोल प्लाजा डाहर पर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए। क्षेत्र के बैंकों में वीरवार सुबह ही नोट बदलवाने को लेकर लोगों की लाइन लग गई और बैंक खुलते ही एक बार तो भीड़ बढ़ गई। बैंक अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा के साथ पुलिस की भी मदद ली। बैंकों में 500 व 1000 के नोट बदलवाने को लेकर एक बार को धक्कामुक्की तक हो गई। पुलिस ने दिनभर बैंकों के बाद भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन


नहीं पहुंची नई करेंसी
इसराना के सभी बैंकों में वीरवार दोपहर बाद तक नई करेंसी के नोट नहीं पहुंच पाए। ओबीसी बैंक में छोटे नोट 10, 20, 50 व 100 रुपये के नोटों से बैंकों में आए उपभोक्ताओं को भुगतान करने के अलावा नोटों का एक्सचेंज भी किया। अपने खातों में पुराने बड़े नोट जमा कराने वालों की भीड़ रही। हर कोई पुराने बडे नोट समेट बैंक की तरफ आता दिखाई दे रहा था। पीएनबी व एसबीआई की शाखा में वीरवार को पैसे न हो पाने से एक्सचेंज कराने व पैसे निकलवाने आए उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। पीएनबी व एसबीआई की शाखाओं में सिर्फ पैसे डिपोजिट का कार्य ही हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed