फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bank guard's nephew also sent to jail.

Panipat News: बैंक गार्ड के भतीजे को भी भेजा जेल

Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bank guard's nephew also sent to jail.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गढ़सरनाई गांव में बैंक सुरक्षा गार्ड मदन की हत्या के मामले में उनकी पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी विशाल से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है। मदन को खीर में नींद की गोली मिलाकर, कीटनाशक पिलाकर और रॉड से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। आरोपी विशाल को एक दिन की पुलिस हिरासत के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले, आरोपी पत्नी पिंकी को वीरवार को ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि 7 जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोली खिला दी थी। मदन के बेहोश होने पर देर रात विशाल छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। दोनों ने मदन को चारपाई पर लेटाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जबरन उसके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक से बचने की कोशिश और जांच : वारदात को अंजाम देने के बाद विशाल वहां से भाग गया था। किसी को शक न हो, इसके लिए पिंकी रोने का नाटक करने लगी। उसने अपने बेटे से ताऊ राजेंद्र को फोन कराकर पिता की तबीयत खराब होने की बात कही। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया था। मदन की मां केला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस की पूछताछ में पिंकी ने पूरी कहानी बता दी।


रॉड से किया था वार
मदन ने शोर मचाने का प्रयास किया तो विशाल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी विशाल ने पुलिस के सामने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी से पूरा घटनाक्रम दोबारा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed