फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bank, atm, public, panipat, haryana

नोटबंदी : 28वें दिन भी लाइन में लोग, टूट रहा सब्र

Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bank, atm, public, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। बैंकों में कैश को लेकर लोगों का सब्र टूटने लगा है। पैसे न मिलने से परेशान लोग आपस में ही भिड़ गए। लोगों ने किसी को पीटा तो किसी को घसीटा। जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर लाइनों में लगे लोग भिड़ गए। इस दौरान एटीएम का शटर तक बंद कर दिया। थाना शहर प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काबू किया। हालांकि, मंगलवार को एसबीआई में तीन करोड़ कैश पहुंच गया। लेकिन, यह लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं हो सका। यहां पर लोग एक पुलिसकर्मी से भिड़ गए। असंध रोड पर स्थित पीएनबी शाखा में पुलिसकर्मी के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। यह सब बैंक अधिकारी देखते रहे।
विज्ञापन


पीएनबी की जीटी रोड स्थित शाखा में लाइन में लगे लोग आपस में भिड़ गए। हर कोई बैंक एटीएम से पैसे पहले निकालने की जल्दी में था। इस कारण लोग आपस में मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी बैंक के एजीएम को दी तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद लोगों ने एटीएम का शटर बंद कर दिया। इससे लोग अंदर या बाहर नहीं आ जा सके। लाइन में खड़ी एक महिला चक्कर आने से गिर गई। थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने अंदर घुस रहे लोगों को बाहर निकालकर एक-एक कर ही पैसे निकालने दिए। इसके थोड़ी देर बाद कैश खत्म हो गया। पीएनबी शाखा के अधिकारी एटीएम पर भीड़ और मारपीट सीसीटीवी में देखते रहे।
विज्ञापन


एसबीआई में पुलिसकर्मी को दिया धक्का
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जीटी रोड स्थित शाखा में लाइन में लगी भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसके बाद बैंक में हंगामा हो गया। दूसरे पुलिसकर्मी ने किसी तरह से लोगों को समझाया। एसबीआई के मैनेजर ने बताया कि मंगलवार को तीन करोड़ कैश आया है। इसमें से दो करोड़ जिले की अन्य शाखाओं में दिया गया। एक करोड़ रुपये मुख्य ब्रांच से बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंध रोड पर पीएनबी में भी धक्का-मुक्की
असंध रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शाम के समय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने यहां पर एक पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी तक कर दी। लोगों का आरोप है पुलिसकर्मी बैंक अधिकारियों और कर्मियों के जानकारों को पहले जाने दे रहा है। वे सुबह से लाइनों में खड़े हैं।

फिर लगा दिखा नो कैश का बोर्ड
बैंकों में नो कैश का बोर्ड हर रोज देखकर लोग तंग आने लगे है। लोगों ने आरोप लगाए कि बैंकों के पास पैसा आने के बाद भी लोगों को पैसा नहीं दिया जा रहा। नोटबंदी के 28वें दिन भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। हर रोज अपनी नौकरी छोड़कर पैसों के लिए कई घंटे लाइन लगने के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिल रहा। उपभोक्ताओं की हर रोज करीब 200 मीटर तक लंबी लाइन लग जाती है। एटीएम पर मौजूद गार्ड भी बाहर निकलकर अपने लोगों के पैसे निकलवा रहा है। बैंक के सामने तैनात पुलिसकर्मी भी अपने पहचान वालों को ही एटीएम से पैसे लाकर दे रहे हैं।

बैंक अधिकारी कर रहे गड़बड़ी
बैंकों की लाइनों में खड़े लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी अंदर ही अंदर कैश के लेनदेन में गड़बड़ी कर रहे हैं। बाहर की जनता के लिए नो कैश का बोर्ड बैंक खुलने से पहले ही लगा दिया जाता है। बैंक अधिकारी अपने नजदीकियों के ही बड़े चेक पास कर रहे हैं।


पीएनबी की शाखा में कैश नहीं आया है। इस कारण ही ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। पीएनबी शाखा के पास स्टाफ की कमी है। इस कारण ही एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं लगाया गया। पुलिस को मौके पर फोन करके भेज दिया गया था। उन्होंने सभी को लाइनों में लगाकर पैसे निकलवाए हैं।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed