{"_id":"65fb538ba9dbfe52dd08d6c4","slug":"bandage-and-cotton-left-in-stomach-during-treatment-death-panipat-news-c-244-1-pnp1003-115595-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सहारनपुर के ध्यानार्थ- सहारनपुर की महिला के रसौली के ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी पट्टी व रूई , मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सहारनपुर के ध्यानार्थ- सहारनपुर की महिला के रसौली के ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी पट्टी व रूई , मौत
विज्ञापन
पानीपत। सहारनपुर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने महिला का रसौली के ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी व रूई छोड़ दी। आरोप है कि इसके कारण महिला के पेट में दर्द रहता था। अब दर्द व संक्रमण अधिक बढ़ गया था। उसको परिजनों ने पानीपत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सहारनपुर जिले के रादौर गांव निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उसकी मां ने नौ माह पहले सहारनपुर में एक निजी अस्पताल में रसौली का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसकी मां ममतेश को पेट में दर्द रहता था। उसकी मां को पेट धीरे धीरे फूल रहा था। डॉक्टरों से जांच कराने पर कहा जाता था कि पेट में संक्रमण हो सकता है। वो परिचित की सलाह पर पांच दिन पहले अपनी मां को पानीपत में बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। यहां जांच में पता चला कि उसकी माता के पेट में रूई व पट्टी है। यहां से उसकी माता ममतेश को दूसरे बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मां तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रही इस दौरान उनकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि उनकी माता की मौत सहारनपुर में निजी अस्पताल की डॉक्टर की गलती से हुई है। उन्होंने ऑपरेशन के दौरान पेट में रूई व पट्टी छोड़़ दी थी। अब सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।