फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bail taken from court on fake documents, both surety and identity arrested

Panipat News: फर्जी दस्तावेज पर कोर्ट से ली जमानत, जमानती और शिनाख्ती दोनों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bail taken from court on fake documents, both surety and identity arrested
पानीपत। सिविल कोर्ट में उग्राखेड़ी गांव निवासी एक युवक ने फर्जी दस्तावेज जमा कराकर जमानत ले ली। पेशी पर हाजिर न होने के कारण कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट और जमानती को नोटिस जारी किया। नोटिस पाकर वह कोर्ट पहुंचा और किसी की जमानत न लेने की बात कही तो कोर्ट ने शिनाख्ती को बुलाया। शिनाख्ती ने फर्जी दस्तावेज जमा कराने वाले करनाल के व्यक्ति को पानीपत बुलाया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर रीडर ने शिनाख्ती और जमानती को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जेएमआईसी प्रथम श्रेणी न्यायाधीश विवेक कुमार के रीडर रामपाल ने बताया कि वर्ष 2018 में उग्राखेड़ी निवासी संदीप एक मामले में कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हुआ। इससे उसकी जमानत रद्द कर दी गई थी। आगामी तारीख के लिए कोर्ट ने संदीप का गिरफ्तारी वारंट और जमानती को नोटिस जारी किया था। 24 मार्च को जमानती के रूप में शुभम अदालत में पेश हुआ। शुभम ने कहा कि उसने किसी की जमानत नहीं ली। रिकॉर्ड जांचा गया तो आधार कार्ड व फोटो अन्य व्यक्ति के मिले। रीडर ने बताया कि जमानती की शिनाख्त करने वाले सौंधापुर गांव पंचायत के मेंबर अजीत सिंह को कोर्ट में बुलाया गया। अजीत ने करनाल के भौजपुर निवासी विशाल को फोन कर कोर्ट बुलाया। जांच में सामने आया कि विशाल ने शुभम के फर्जी दस्तावेज कोर्ट में जमानती के रूप में पेश किए और उन दस्तावेजों की पंचायत मेंबर अजीत ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश कर दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आराेपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाकिर हुसैन, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed