फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Babarpur Mandi dances on the hymns of Shyam

Panipat News: श्याम के भजनों पर झूमी बाबरपुर मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Babarpur Mandi dances on the hymns of Shyam
पानीपत। कृपा सांवरे की परिवार द्वारा 35वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन बाबरपुर मंडी में धूमधाम से कराया गया। दिल्ली से हेमंत ठाकुर, मुजफ्फरनगर से मुस्कान पाल और कुरुक्षेत्र से अभिषेक शर्मा ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को रिझाया। चुलकाना धाम से संजू पुजारी और देवेंद्र पुजारी का पावन सानिध्य रहा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, समाजसेवी संजय अग्रवाल व पार्षद विजय जैन रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ते हैं और समाज में भी कुरीतियों का खात्मा करते हैं। हमें इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कृपा सांवरे की परिवार के श्री श्याम मासिक संकीर्तन कराने की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था के लोग आगे आकर लोगों के घरों में श्याम संकीर्तन निशुल्क कराते हैं। लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधान पंकज जैन और मीडिया प्रभारी हन्नी कालड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृपा सांवरे की परिवार श्री श्याम बाबा का मासिक संकीर्तन निशुल्क कराता है। संस्था गायकों को लाती है। परिवार को इसके लिए केवल जगह देनी होती है। इस मौके पर विकास, राजीव, माेंटू, कृपाल, हरीश और रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed