फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baba Shyam

Panipat News: बाबा श्याम के दानपात्रों से अब तक निकले 1.42 करोड़ रुपये

Thu, 25 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam
श्याम बाबा मंदिर के दानपात्र। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में दानपात्रों से अब तक 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकल चुकी है। श्रद्धा राशि की गिनती का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गिनती के दौरान 13 लाख 70 हजार रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। साथ ही दानपात्र से बाबा के चरणों में अर्पित चांदी की एक आंख भी प्राप्त हुई।
अब तक हुई गिनती में दानपात्रों से रुपयों के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा (डॉलर) भी मिल चुके हैं। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बताया कि दानपात्रों की गिनती की प्रक्रिया अभी जारी है और इसे क्रमवार तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी : दानपात्रों से निकल रही बड़ी राशि के बीच गिनती की धीमी गति को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष भी सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच सतीश छौक्कर ने कहा कि प्रक्रिया को और तेज करने की आवश्यकता है। ग्रामीणों भूषण नंबरदार, रोकी छौक्कर, नीटू छौक्कर, संजय छौक्कर और अमित छौक्कर ने गिनती की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और किसी प्रकार की शंका की स्थिति न बने। ग्रामीणों ने समिति के नाम से जारी पर्ची व्यवस्था को अवैध बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। साथ उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड की आधिकारिक पर्ची लागू की जाए और मंदिर का पूरा लेखा-जोखा सरकार की निगरानी में रखा जाए, ताकि आने वाले चढ़ावे की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी निर्जला एकादशी
निर्जला एकादशी इस बार दुर्लभ और शुभ संयोगों के साथ मनाई जाएगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी पर रवि योग, शिव योग और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इसके साथ ही वीरवार का दिन होने से व्रत का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। पंडित प्रवीण शर्मा शास्त्री ने बताया कि इन शुभ योगों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, जप, तप व दान का विशेष फल प्राप्त होता है।

ये हैं शुभ योग
n
रवि योग : सुबह 05:25 बजे से शुरू होकर शाम 04:29 बजे तक रहेगा।
n
शिव योग : सुबह 10:45 बजे तक।
n
सिद्धि योग : 10:55 बजे से 26 जून सुबह 11:39 बजे तक रहेगा।
निर्जला एकादशी पर सुबह से होंगे विशेष दर्शन
निर्जला एकादशी पर वीरवार को चुलकाना धाम में विशेष दर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। इस एकादशी पर चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने दर्शन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए छांव, ठंडे पानी और सुचारू निकास की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और आसपास में छबीलें तथा फल वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed