फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awareness van sent for legal rights

Panipat News: कानून अधिकारों के लिए जागरूकता वैन को किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness van sent for legal rights
पानीपत। जिला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में मोबाइल वैन शुरू की गई है। यह वैन जिले के 50 गांवों में पहुंचेगी। यहां ग्रामीणों को कानूनी सहायता व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुदेश कुमार शर्मा ने सेशन डिवीजन पानीपत में शनिवार को हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा संचालित मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन तूरे अगस्त महीने के दौरान जिले के लगभग 50 गावों से गुजरेगी। जिसका उद्देश्य आम जनता को कानूनी सहायता प्रदान करना, उनको कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना। इसके साथ 14 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में अवगत कराया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पैनल एडवोकेट राजेंद्र और सुरप्रीत सिंह व शिखा, पैरा लीगल वालंटियर गांव के लोगों की समस्याओं के लिए कानूनी सहायता का मार्गदर्शन करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को घर बैठे उनके ही गांव में विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में अवगत कराना और उनका लाभ उन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed