फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awarded to best SMC and students

Panipat News: सर्वश्रेष्ठ एसएमसी और विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Awarded to best SMC and students
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) का प्रशिक्षण एवं सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों, विद्यार्थियों व विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों से सीधे रूबरू होकर स्कूलों की व्यवस्था जानी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने 10वीं, 12वीं के बोर्ड परिणाम सहित खेल, विज्ञान, कला आदि विभिन्न बुनियादी कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा जिले में 10वीं के दो टॉपर, 12वीं कक्षा के चारों संकाय के आठ टॉपर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने में अध्यापकों का 50 प्रतिशत योगदान है बाकी 50 प्रतिशत में अन्य क्षेत्र आता है। हर विद्यार्थी व युवा के लिए माता, पिता और गुरु उसके प्रेरणा-स्रोत होते हैं। इसलिए इनका मान-सम्मान बेहद जरूरी है। सम्मेलन में शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग विषयों व मॉडलों पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए। ये स्टाॅल विज्ञान व गणित प्रदर्शनी, ई-अधिगम, निपुण कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति, आदि शिक्षा क्षेत्र से जुुड़े विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित थे। शिक्षा मंत्री समेत अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन



पोर्टल ने कम किया शिक्षकों का बोझ
गांव अधमी के पूर्व सरपंच ने सरकार की योजनाओं की सराहना की और शिक्षा मंत्री से वोटर कार्ड जैसे विभिन्न कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी हटाने की गुजारिश की। उसके इस सुझाव पर सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर सुझाव की सराहना की। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल ने शिक्षकों के काम के बोझ को काफी कम किया है। आज पोर्टल पर सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। लोगों को भी जागरूक होकर ऑनलाइन माध्यम से अपने काम स्वयं करने चाहिए। गांव का सरपंच या शहर का पार्षद भी गांव के किसी जागरूक युवा की मदद लेकर घर-घर जाकर ऑनलाइन माध्यम से वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी सदस्यों की क्षमता बढ़ाएगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सह सम्मेलन कार्यक्रम एसएमसी सदस्यों की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि एसएमसी अपने-अपने विद्यालयों के शैक्षिक विकास में अच्छी तरह से सहयोग देना सुनिश्चित कर सकें। साथ ही, शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण एसएमसी के उनके स्कूलों में भूमिका को रेखांकित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed