फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Awakening' (Jagriti) will be the central theme at the upcoming Sant Nirankari Samagam; the 650-acre venue has been divided into four grounds.

Panipat News: संत निरंकारी समागम में अबकी जागृति होगी मुख्य थीम, चार मैदानों में बंटी 650 एकड़ भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
'Awakening' (Jagriti) will be the central theme at the upcoming Sant Nirankari Samagam; the 650-acre venue has been divided into four grounds.
भोड़वाल माजरी ​स्थिति आध्या​त्मिक स्थल पर जाते श्रद्धालु। संवाद
भोड़वाल माजरी में 23 से 26 अक्तूबर तक होगा वार्षिक समागम
विज्ञापन

एक महीने से दिन-रात जुटे हजारों सेवादार, सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
जगमहेंद्र सरोहा
समालखा (पानीपत)। भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 26 अक्तूबर तक होने वाले वार्षिक समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार समागम की मुख्य थीम ‘जागृति’ रखी गई है, जो श्रद्धालुओं को वैचारिक और आध्यात्मिक रूप से सजग रहने का संदेश देगी। पिछले वर्ष समागम की थीम ‘आत्ममंथन’ थी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिछले एक महीने से हजारों सेवादार दिन-रात जुटे हुए हैं।

650 एकड़ का परिसर चार मैदानों में विभाजित
करीब 650 एकड़ में फैले आध्यात्मिक स्थल को बेहतर प्रबंधन के लिए ए, बी, सी और डी नाम के चार मैदानों में बांटा गया है। प्रत्येक मैदान में श्रद्धालुओं के ठहरने, सामुदायिक भोजन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विशाल पंडालों और मंचों का निर्माण भी अंतिम दौर में है। इसके साथ ही रास्तों, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
मिशन के सचिव अशोक सुखीजा ने बताया कि इस बार समागम में देश-विदेश से सात से आठ लाख अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विशाल रसोइयों में तैयार होगा लंगर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारों मैदानों में एक-एक विशाल रसोई संचालित की जाएगी। इनमें हजारों सेवादार लंगर सेवा संभालेंगे। भोजन वितरण के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।


सेवा दल संभालेगा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

समागम स्थल पर अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिशन का सेवा दल जिम्मेदारी संभालेगा। जीटी रोड से समागम स्थल तक यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। मिशन की ओर से श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed