फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awaiting approval of work order of multi-storey auditorium and indoor stadium

Panipat News: बहुमंजिला ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम के वर्क ऑर्डर को मंजूरी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Awaiting approval of work order of multi-storey auditorium and indoor stadium
पानीपत। शहर के दो बड़े प्रोजेक्ट बहुमंजिला ऑडिटोरियम व इंडोर स्टेडियम के टेंडर के एक महीने बाद भी वर्क ऑर्डर नहीं हो पाया है। वर्क ऑर्डर को लेकर मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार है। दोनों प्रोजेक्ट के मूर्त रूप में आने के बाद ही सुविधा के साथ दृश्यता भी बढ़ी नजर आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सात जुलाई को बहुमंजिला ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम समेत 32 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। शहरी विधायक प्रमोद विज ने दोनों को शहर के लिए जरूरी बताया था। ये लंबे समय से प्रस्तावित थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 मार्च 2018 को इंडोर स्टेडियम की घोषणा की थी। नगर निगम ने इनके टेंडर जारी कर दिए थे। शिलान्यास से पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
विज्ञापन


बॉक्स


ऑडिटोरियम में 450 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
सेक्टर-12 में बहुमंजिला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस पर करीब 59 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह करीब एक एकड़ में होगा। इसमें 810 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। सरकारी स्तर पर यह सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा। इसमें एक बहुउद्देशीय हाल होगा। जिसमें करीब 450 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ बहुउद्देशीय मंच भी बनाया जाएगा। इसमें सीढि़यों के साथ लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुरानी सब्जी मंडी में होगा इंडोर स्टेडियम

इंडोर स्टेडियम पर करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 24 मार्च 2018 को इसकी घोषणा की थी। इसमें बैडमिंटन व टेबल टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल मैदान, बॉक्सिंग रिंग, आर्चरी, जिम्नास्टिक हाल, हेल्थ केयर सेंटर प्रमुख होंगे। यह करीब 6900 वर्ग मीटर में होगा। इसके साथ दर्शकों के बैठने के लिए सीढि़यां बनाई जाएंगी।



वर्जन :
बहुमंजिला ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके वर्क ऑर्डर के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई है। इसकी मंजूरी मिलते ही फर्म से बैंक गारंटी व अन्य दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट का काम भी समय पर पूरा कराया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed