{"_id":"6ada0dc31247c2205a0d9cd9","slug":"avi-a-student-of-sd-vaish-school-secures-second-place-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166440-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडी वैश्य स्कूल की छात्रा अवी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडी वैश्य स्कूल की छात्रा अवी को दूसरा स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। बाल भवन में आयोजित बाल प्रतियोगिताओं में एसडी वैश्य स्कूल की छात्रा अवी ने स्केचिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, स्केचिंग, पेंटिंग व दीया सजावट जैसी विभिन्न कलात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के चेयरमैन सुशील सिंगला, वाइस चेयरमैन संजय बंसल व प्रधानाचार्य मनीष गोयल ने कक्षा सातवीं की छात्रा अवी को इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता व कलात्मक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए सदैव प्रोत्साहित करता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचान कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।
29