{"_id":"67560a638084b1e9870ad784","slug":"autos-and-e-rickshaws-will-not-run-on-gt-and-barsat-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128728-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी व बरसत रोड पर नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी व बरसत रोड पर नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए यातायात को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। सोमवार को जीटी रोड और बरसत रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलेंगी। इसकी लिंक सड़कों पर सीमित संख्या में ही ऑटो चलेंगी। पीएम के जाने के बाद इन सबको सुचारु किया जाएगा।
इस दौरान शहर में हाई अलर्ट रहेगा। पुलिस के आला अधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा एवं व्यवस्था के साथ यातायात पर भी चर्चा की। इसको लेकर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। जिसमें फैसला लिया कि ऑटो व ई-रिक्शा को कम चलने दिया जाए।
इसके लिए शहर में यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाहर से आने वाले वाहनों को एलिवेटेड हाईवे से आयोजन स्थल पर ले जाया जाएगा। इससे शहर के अंदर जीटी रोड पर भी जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
वाहनों के लिए दो पार्किग बनाई गई : कार्यक्रम स्थल के नजदीक आमजन के वाहनों के लिए दो पार्किंग बनाई हैं। जीटी रोड से सेक्टर 13/17 में प्रवेश करते ही दाई तरफ खाली 30 एकड़ में ये दोनों पार्किग बनाई हैं। इसमें कारों व बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग रहेगी। कार सेक्टर 13/17 कट से होकर पार्किग में प्रवेश करेंगी व बस जीटी रोड पर आनंद गार्डन के पास से पार्किग में प्रवेश करेंगी। यहां वाहनों से उतरकर पंडाल तक पैदल जाएंगे।
नूरवाला से अज्जीजुलापुर सड़क बंद की : नूरवाला से अज्जीजुलापुर व अंसल से होकर सेक्टर-18 ड्रेन नंबर एक की सड़क को रविवार सुबह से बंद कर दिया गया। इसके साथ अंसल सुशांत सिटी के गेट नंबर 1, 2 व 3 बंद कर दिए गए। अंसल के सभी व्यक्ति आने-जाने के लिए अंसल के पीछे बने गेट कृपाल आश्रम व बिल्लू का डेरा व गेट नंबर-4 बरसत रोड का प्रयोग कर गंतव्य को पहुंचे।
बिचपड़ी गांव के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए अंसल सुशांत सिटी से होते हुए कृपाल आश्रम के साथ बने रोड व बिल्लू का डेरा के साथ बने रोड व क्लब की तरफ बने रोड का प्रयोग करेंगे। अज्जीजुलापुर के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए पूर्व में बने रास्ते से होते हुए बरसत रोड का प्रयोग करेंगे। सेक्टर-13-17 के सभी व्यक्ति आने जाने के लिए राधा स्वामी सत्संग रोड का प्रयोग करेंगे। सेक्टर-18 के सभी व्यक्ति आने-जाने के लिए टोल प्लाजा के साथ हुडा ऑफिस के सामने वाले रोड का प्रयोग करेंगे। पानीपत टोल प्लाजा पर बने बस स्टॉप पर कोई बस नहीं रुकेंगी। इस दिन सभी बसें नए बस स्टैंड पर ही रुकेंगी।