फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Automatic staircase will be installed at the railway station

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर लगेगी स्वचालित सीढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Automatic staircase will be installed at the railway station
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों का प्रस्ताव जल्द ही मूर्त में नजर आएगा। इसके साथ दूसरा फूट ओवरब्रिज स्टेशन और प्लेटफार्म को भी आधुनिक बनाया जाएगा। रेलवे के नव नियुक्त स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर इन सबका पूरा प्रस्ताव बना रहे हैं। जल्द ही इन प्रस्तावों को उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा कर अमलीजामा पहनाया जाएगा। धीरज कपूर ने शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

विदित है कि केंद्र सरकार ने 2011 के बजट में पानीपत समेत प्रदेश व देश के कई रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाने की घोषणा की थी। इसमें लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यों के अलावा अन्य सुविधा यात्रियों को दी जानी हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट चला दी गई है, लेकिन स्वचालित सीढि़यां नहीं लगाई है। जबकि पानीपत के साथ मॉडल स्टेशन में शामिल पड़ोसी जिले सोनीपत के प्लेटफार्म पर 2022 में स्वचालित सीढि़यां लगा दी गई हैं। पानीपत में यह प्रस्ताव अभी अटका हुआ है।
विज्ञापन


बॉक्स

दूसरा फूट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा
पानीपत रेलवे स्टेशन पर 108 ट्रेनों का अप-डाउन में ठहराव है। करीब 25 हजार यात्री हर रोज आते-जाते हैं। कई बार अप व डाउन में ट्रेन एक समय में प्लेटफार्म पर आ जाती है तो एक फूट ओवरब्रिज कम पड़ जाता है। ऐसे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरा फूट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है। इसको भी प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है। इसके साथ प्लेटफार्म भी यात्रियों की सुविधानुसार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

धीरज कपूर का कार्यभार संभालने के बाद किया स्वागत
धीरज कपूर ने शनिवार को स्टेशन अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले कुरुक्षेत्र ट्रेनिंग स्कूल में चीफ ट्रेनिंग मास्टर थे। उनका छह अक्टूबर 2021 को पानीपत स्टेशन अधीक्षक से कुरुक्षेत्र तबादला हुआ था। वे इससे पहले 2008 से 12 व 2015 से 21 तक पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात रहे हैं। जितेंद्र जुनेजा और विकास आहूजा समेत रेलवे के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।



वर्जन :
पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों को बनवाने के साथ दूसरा फुटओवरब्रिज की जरूरत है। रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। इनके प्रस्ताव पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।

धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed