फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   auto, school bus, excident, injured, panipat

ऑटो से टकराई कॉलेज बस, पांच घायल

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
auto, school bus, excident, injured, panipat
स्‍कूल बस - फोटो : पानीपत
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर के पास सुबह निजी कॉलेज की बस ऑटो से टकरा गई। हादसा बस चालक के ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे में ऑटो पलटने से चालक सहित पांच महिला मजदूर घायल हो गईं। एक महिला मजदूर को गंभीर हालत मेें पीजीआईएमएस खानपुर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निजी कॉलेज की बस का वीरवार सुबह पानीपत से बच्चों और स्टाफ को लेकर नौल्था स्थित कॉलेज में आ रही थी। डाहर गांव के पास बस चालक ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस की टक्कर ऑटो से हो गई। इससे ऑटो पलट गया। राहगीरों ने ऑटो को खड़ा किया। इसी दौरान बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे में महराना निवासी श्यामो, संतोष, सरोज, शीला, बंटी, माया घायल हो गई। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। माया निवासी महराना को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस खानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी महिलाएं एक फैक्टरी में काम से जा रही थीं। सूचना पर इसराना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed