फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto-rickshaw and mobile phone stolen near NC Medical College.

Panipat News: एनसी मेडिकल कॉलेज के पास ऑटो और मोबाइल चोरी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw and mobile phone stolen near NC Medical College.
संवाद न्यूज एजेंसी इसराना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर एनसी मेडिकल कॉलेज के पास एक ऑटो चालक को हाईवे किनारे गाड़ी रोकना भारी पड़ गया। चालक जैसे ही लघुशंका के लिए खेतों की तरफ गया। चोर उसका ऑटो और उसमें रखा मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए। इसराना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।गोहाना के प्रेमनगर (वार्ड नंबर-3) के धर्मबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसके भाई जयभगवान ने किस्तों पर महिंद्रा ऑटो खरीदा था। वह इसे खुद किराये पर चलाता है। वह पांच अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह गोहाना से पानीपत रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था। उसने रात करीब 12:30 बजे एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना के नजदीक लघुशंका के लिए ऑटो रोक लिया। वह करीब 10 मिनट के लिए खेतों की तरफ गया था। वह वापस आया तो सड़क किनारे खड़ा ऑटो नहीं मिला। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ऑटो के अंदर उसका मोबाइल फोन भी रखा था। इसराना थाना पुलिस के प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed