फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto overturned due to Eeco's collision, the injured youth died on the third day

Panipat News: ईको की टक्कर से ऑटो पलटा, नीचे दबने घायल युवक की तीसरे दिन मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned due to Eeco's collision, the injured youth died on the third day
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में घायल हुए युवक की तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल तेज रफ्तार ईको की टक्कर से ऑटो पलट गया था और उसके नीचे दबने से युवक घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पसीना कलां गांव निवासी संजय ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुरेंद्र पाल पुत्र रणजीत सिंह है, वह 15 अप्रैल को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ दोपहर ढ़ाई बजे पानीपत से ऑटो में सवार होकर पसीना गांव लौट रहे थे। जब वह पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ईको चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और सुरेंद्र ऑटो के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ईको चालक मौके पर भीड़ जमा होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। राहगीर की मदद से वह भाई को आयुष्मान अस्पताल ले गया, जहां पर हालत गंभीर होने से भाई को टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसके भाई की 17 अप्रैल को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed