फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto drivers will be seen in gray colored uniform and name plates

Panipat News: ग्रे रंग की वर्दी, नेम प्लेट में दिखेंगे ऑटो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers will be seen in gray colored uniform and name plates
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिला पुलिस यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए काम कर रही है। परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार अब ऑटो चालकों को लेकर नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। ऑटो चालकों को अब ग्रे रंग की वर्दी पहननी होगी। साथ ही कमीज की बाई जेब के ऊपर नेम प्लेट लगानी होगी।



यातायात डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि परिवहन आयुक्त के नए आदेशानुसार ऑटो चालकों को अब ड्रेस में रहकर काम करना होगा। ये आदेश अब पानीपत समेत पूरे प्रदेश में लागू होगें। इसे लेकर के 11 जनवरी 2024 को राज्य परिवहन प्राधिकरण की र से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार ऑटो चालकों को अब ग्रे रंग की वर्दी पहननी होगी। साथ ही कमीज की बाई जेब के उपर नेम प्लेट लगाएगें।
विज्ञापन

यह ऑटो चालकों में अनुशासन का पालन की दृष्टि से जारी किए गए हैं। इसका अनुपालन जिला यातायात प्राधिकरण कराएगा। ऑटो चालकों को इसको लेकर जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरूआत जिला पुलिस की ओर से पिछले दिनों की गई है। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से करीब 35 ऑटो चालकों को ड्रेस निशुल्क दी गई थी। पुलिस ने इसमें आर्थिक रूप से कमजोर व 55 वर्ष से अधिक आयु के ऑटो चालकों को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed