फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auspicious day on 31st during Diwali Pradosh period, duration of Lakshmi puja will be 41 minutes.

Panipat News: दिवाली प्रदोष काल में 31 को शुभ, लक्ष्मी पूजन की अवधि होगी 41 मिनट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Auspicious day on 31st during Diwali Pradosh period, duration of Lakshmi puja will be 41 minutes.
पानीपत। दिवाली इस बार 31 अक्तूबर को मनाना शुभ होगा। हालांकि कुछ लोग एक नवंबर को दिवाली मनाने की सोच रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर बाद 03:12 से शुरू होगी। यह एक नवंबर को शाम 05:53 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

उदया तिथि को किसी भी व्रत या त्योहार का दिन माना जाता है। लेकिन दिवाली पर प्रदोष काल का विचार किया जाता है। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने का विधान है। एक नवंबर को अमावस्या तिथि शाम के समय ही समाप्त हो जाएगी। जिस कारण प्रदोष काल प्राप्त नहीं होगा। इसके चलते 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाना अति उत्तम रहेगा। लक्ष्मी पूजन का अवधि 41 मिनट की रहेगी।
विज्ञापन

गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि धनतेरस से दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन मंगलवार को धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन अन्नकूट या गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज मनाई जाएगी। छोटी दिवाली हमेशा सायंकाल में मनाई जाती है। इसका आयोजन बुधवार को होगा। शास्त्रों के अनुसार छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षक का वध किया था। इस बार दिवाली की तिथि को लेकर लोग असमंजस में हैं। उनको 31 अक्तूबर को दिवाली मनानी चाहिए। इस दिन दिवाली मनाना शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दिवाली पर पूजन के दो मुहूर्त
दिवाली पर प्रदोष काल व वृषभ काल पूजन के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रदोष काल व वृषभ काल में दिवाली पूजन या लक्ष्मी पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है। प्रदोष काल शाम 05:36 से रात 08:11 बजे तक रहेगा। वृषभ काल शाम 06:20 से रात 08:15 बजे तक रहेगा। इस दौरान ही लक्ष्मी पूजन किया जा सकेगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए एक अन्य मुहूर्त मिल रहा है। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:36 से 06:15 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की अवधि 41 मिनट की है। दिवाली की रात को महा निशीथ काल भी कहा जाता है। यह रात सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस निशीथ काल का सदुपयोग करने वाले माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस काल में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

बॉक्स
इस दिन यह त्योहार
-नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली, हनुमान जयंती : 30 अक्टूबर बुधवार
-दिवाली व लक्ष्मी पूजन : 31 अक्टूबर वीरवार
-देव पूजा व पितृ अमावस्या : 01 नवंबर शुक्रवार
-अन्नकूट और गोवर्धन पूजा : 02 नवंबर शनिवार
-भैया दूज या यम द्वितीय : 03 नवंबर रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed