{"_id":"68fbd6dbd7e2d85af10dbcd6","slug":"attention-sonipat-pandit-molested-a-girl-after-coming-to-her-house-to-remove-horoscope-defects-police-sent-her-to-jail-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146004-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के ध्यानार्थ : कुंडली दोष उतारने घर आकर पंडित ने की युवती से छेडछाड, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के ध्यानार्थ : कुंडली दोष उतारने घर आकर पंडित ने की युवती से छेडछाड, पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 25 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। युवती की कुंडली में मांगलिक दोष बताकर उसका उपाय करने के बहाने घर आकर एक पंडित ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। समालखा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवती ने पंडित पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वीरेंद्र सनपेड़ा गांव जिला सोनीपत का निवासी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी आरोपी पंडित वीरेंद्र ने तय कराई है। दो नवंबर को उनकी शादी होनी है। पंडित वीरेंद्र ने कुंडली में मांगलिक दोष बताकर उसे ठीक करने के लिए बुधवार को उसके घर पर हवन करने के लिए पहुंचा। हवन करने के बाद मां को पूजा का सामान देकर मंदिर भेज दिया। युवती को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि पंडित ने युवती के कपड़े उतारे और गलत काम करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी युवती ने पंडित को धक्का दिया और अपनी मां को देखने बाहर गई। आरोपी पंडित वहां से भाग गया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी पंडित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही युवती के 164 के बयान भी करवा दिए हैं।