फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attention Chandigarh: Woman gang-raped in a Chandigarh hotel, FIR lodged against four

चंडीगढ़ के ध्यानार्थ : महिला के साथ चंडीगढ़ के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Attention Chandigarh: Woman gang-raped in a Chandigarh hotel, FIR lodged against four
पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने अपने एक परिचित समेत चार आरोपियों पर चंडीगढ़ के एक फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दो जनवरी को पति से अनबन कर वह घर से निकल गई थी। एक परिचित ने उसे बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति से अनबन होने के कारण दो जनवरी को वह अपनी बच्ची को लेकर घर से निकल गई थी। उनके परिचित नवीन को फोन कर मदद के लिए बुलाया। जिस पर नवीन उसे जीटी रोड पर ही एक होटल में ले गया। आरोप है कि नवीन ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे मायके में छोड़ने का झांसा देकर चंडीगढ़ में जयदीप के फ्लैट पर ले गया। जहां पर नवीन, जयदीप और उनके दो अन्य साथियों ने उसके साथ गलत काम किया। महिला कहना है कि एक महिला भी वहां पर मौजूद थी। आठ जनवरी तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद 10 जनवरी को वह किसी तरह से वह वहां से निकलकर अपने पति के पास पहुंची और आपबीती बताई। महिला ने किला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तफ्तीश की जा रही है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश, प्रभारी, थाना किला पुलिस।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed