फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted misdeed of a girl returning from school , Panipat

स्कूल से लौट रही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Attempted misdeed of a girl returning from school ,  Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्कूल से घर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को रोते हुए आपबीती बताई। परिजनों ने सेक्टर-29 थाना में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी पूजा वशिष्ठ और थाना प्रभारी सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक युवक बच्ची के कंधे पर हाथ रखकर जाता नजर आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची गांव के ही स्कूल में गई थी। वह स्कूल से करीब ढाई बजे घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इस एएसपी पूूजा वशिष्ठ थाने पहुंची और थाना प्रभारी सुनील के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक युवक बच्ची के कंधे पर हाथ रखता नजर आया। एएसपी पूजा ने बच्ची से बातचीत की। बच्ची ने उन्हें भी आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed