फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to steal ATM by cutting the shutter lock, case registered

Panipat News: शटर का ताला काटकर एटीएम में चोरी की कोशिश, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal ATM by cutting the shutter lock, case registered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/थर्मल। सर्दी और कोहरा बढ़ते ही एटीएम काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कुछ बदमाशों ने थर्मल क्षेत्र के आसन कलां गांव में शुक्रवार रात को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटने का प्रयास किया। बदमाश शटर के ताले काटकर मशीन तक पहुंच गए थे। इस दौरान एटीएम नहीं कट पाने के कारण वह मशीन छोड़कर भाग गए।
मशीन में करीब आठ लाख रुपये थे। यह एटीएम काटने की तीन दिन में दूसरी वारदात है। इससे पहले शोंधापुर में 15 जनवरी को बदमाशों ने एटीएम काटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

उस समय बदमाश पीसीआर को आते देख भाग गए थे। यह एटीएम भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का था। मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार रात की है। शनिवार सुबह ग्रामीणों को शटर के ताले कटे देखे तो बैंक अधिकारियों व पुलिस को फोन किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम को बैंक बंद कर गए थे। यही गांव में एटीएम है।
इसको भी निर्धारित समय पर बंद किया गया था। इसमें करीब आठ लाख रुपये थे। एटीएम बूथ के शटर पर ताले लगे हुए थे।
उनको शनिवार सुबह गैस कटर की मदद से ताले कटे हुए मिले। कुछ लोग अंदर भी एटीएम तक पहुंच गए थे। उन्होंने एटीएम काे काटने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां पहले ही इस तरह के प्रयास हो चुके हैं।

शोंधापुर में तीन पहले भी किया था प्रयास
बदमाशों ने 15 जनवरी को असंध रोड शोंधापुर गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटने का प्रयास किया था।
बदमाशों ने गैस कटर से ताले काटकर चोरी का प्रयास किया था। बताया जा रहा है बदमाश पुलिस की गाड़ी को आते देख फरार हो गए थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed